Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 03:29 PM
मांग पुरी न होने को लेकर मंगलवार को एक बार फिर से दूरदर्शन केंद्र के मुलाजिमों की तरफ से दूरदर्शन के बाहर धरना दिया गया।
जालंधर(सोनू): मांग पुरी न होने को लेकर मंगलवार को एक बार फिर से दूरदर्शन केंद्र के मुलाजिमों की तरफ से दूरदर्शन के बाहर धरना दिया गया।
बताने योग्य है कि मुलाजिमों का अारोप है कि इन्हें डायरैक्टर इन्दु वर्मा ने निकाल दिया था। इसके विरोध में जालंधर दूरदर्शन के कुछ आधिकारियों की शह पर केजुअल कॉन्ट्रैक्ट यूनियन ने एक नवंबर से दूरदर्शन के बाहर धरना देने का फैसला लिया था। दूरदर्शन पर सैमीनार तथा कार्यक्रम के लिए प्रोड्यूसर अक्सर केजुअल असाइनमेंट पर एंकर को न्यौता देते हैं। इन्हें असाइनमेंट के आधार पर ही भुगतान किया जाता है।
सूत्रों मुताबिक दूरदर्शन जालंधर में 50 -60 लोग केजुअल असाइनमेंट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मांगे पुरी करने को लेकर मुलाजिमों से दूरदर्शन के आधिकारियोंं द्वारा एक सप्ताह का समय मांगा था परन्तु एक सप्ताह बीतने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया जिस कारण मंगलवार को उन्हों ने दूरदर्शन के बाहर धरना दे दिया।