Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Sep, 2017 12:00 PM
बसपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार पप्पू के नेतृत्व में आज दोपहर 12 बजे बसपाईयों ने सिविल अस्पताल के मेन गेट पर सिविल अस्पताल के सरकारी डाक्टरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): बसपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार पप्पू के नेतृत्व में आज दोपहर 12 बजे बसपाईयों ने सिविल अस्पताल के मेन गेट पर सिविल अस्पताल के सरकारी डाक्टरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया।
रोष प्रदर्शन में बसपा के शीर्ष नेताओं भगवान दास चौहान, ओंकार सिंह झम्मट, गुरलाल सैला, ठेकेदार भगवान दास सिद्धू, सुखविन्द्र सिंह कोटली, दलजीत राय, जिला प्रधान पुरुषोत्तम हीर, सुखदेव सिंह बिट्टा, पवन कुमार, सन्नी भीखोवाल, हरजिन्द्र डिगाना, शेर सिंह शेरी, ङ्क्षबदर सरोआ, परमजीत पाठी, नरिन्द्र विशेष तौर पर शामिल हुए।
बसपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल के डाक्टर गरीब मरीजों को भी कमीशन के चक्कर में बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में तैनात डाक्टरों ने आरोपों को निराधार बताया।