पुलिस कमिश्नर इन एक्शन, नशा तस्करों से संबंध रखने वाले थानेदार को किया बर्खास्त

Edited By Mohit,Updated: 18 Jun, 2019 10:19 PM

police officer suspend

पंजाब में नशे के खात्मे के तहत शुरूकीगई मुहिम के अधीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आदेशों के मुताबिक नशा तस्करों से संबंध रखने वाले पुलिस मुलाजिमों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

जालंधर (सुधीर): पंजाब में नशे के खात्मे के तहत शुरूकीगई मुहिम के अधीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आदेशों के मुताबिक नशा तस्करों से संबंध रखने वाले पुलिस मुलाजिमों पर शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं आज पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने भी जालंधर में नशा तस्करों से संबंध रखने वाले एक थानेदार को सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। 

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ए.एस.आई. सर्बजीत सिंह बैल्ट नंबर-2943 नार्कोटिक सैल में तैनात था व नशा करने का आदी था। उन्होंने बताया कि उक्त थानेदार पुलिस जांच में नशा तस्करों की मदद करते पाया गया। उक्त थानेदार को विजीलैंस विभाग ने हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशा तस्करों की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिस मुलाजिम ही क्यों न हो। उन्होंने आम लोगों से इस मुहिम में पुलिस का साथ देने व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा डैपो प्रोग्राम के तहत एक बड़ी मुहिम की शुरूआत की गई है, जिसमें नशे से प्रभावित क्षेत्रों, गांवों, मोहल्लों व वार्डों में आम लोगों को नशों के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जालंधर कमिश्नरेट सिस्टम में 14537 लोगों द्वारा डैपो प्रोग्राम के तहत रजिस्ट्रेशन करवाई गई है। भुल्लर ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों में 24 अन्य डैपो की रजिस्ट्रेशन करने के साथ-साथ नशा तस्करों के विरु द्ध अलग-अलग थानोंं में 17 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा नशे से पीड़ित 46 लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अतिरिक्त गांवों, मोहल्लों व अन्य स्थानों में करीब 106 सैमीनारों के जरिए नशे से बचाव के लिए करीब 2500 लोगों को जागरूक किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!