Edited By Updated: 23 Feb, 2017 03:20 PM
मंड क्षेत्र के गांव फलाही में पुलिस द्वारा एक महिला को 20 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
ठाकुरद्वारा (जोशी): मंड क्षेत्र के गांव फलाही में पुलिस द्वारा एक महिला को 20 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. मेघराज चौहान ने बताया कि थाना इंदौरा पुलिस को सूचना मिली कि गांव गांव फलाही में एक महिला अवैध शराब बेचने का कारोबार करती है। इसी दौरान पुलिस द्वारा बल सहित उसके घर में छापामारी की तथा मौके पर ही 20,000 एम.एल. अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया गया। महिला की पहचान दर्शना देवी पत्नी तिलक वासी फलाही के तौर पर हुई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।