Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 08:41 AM
सदर रामपुरा पुलिस ने 26 ग्राम हैरोइन बरामद कर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बठिंडा (विजय): सदर रामपुरा पुलिस ने 26 ग्राम हैरोइन बरामद कर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. सतपाल सिंह ने सूचना के आधार पर गांव रामपुरा से हरजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर 26 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।