Edited By Updated: 18 Jan, 2017 02:10 PM
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गांव भदरोआ में एक महिला को 2.18 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
पठानकोट(आदित्य, शारदा): हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गांव भदरोआ में एक महिला को 2.18 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ दौरान उक्त आरोपी महिला ने अपनी पहचान सोनिया पत्नी नरेन्द्र सिंह निवासी योला टांडा उड़मुड़ जिला गुरदासपुर बताई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग हिमाचल प्रदेश में हैरोइन बेचने का धंधा कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने भदरोआ में ट्रैफिक चैकिंग हेतु नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जब उक्त महिला की तलाशी ली गई तो उससे 2.18 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई आरम्भ कर दी गई है।