मंडी बोर्ड का सुपरिटैंडैंट-वन 35 हजार रुपए रिश्वत लेता गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 03 Jun, 2018 10:24 AM

police arrest 1 in bribe case

विजीलैंस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा-2 की तरफ से 35 हजार रुपए रिश्वत लेता मंडी बोर्ड के सुपरिंटैंडैंट-वन को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विशालदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

लुधियाना(ऋषि): विजीलैंस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा-2 की तरफ से 35 हजार रुपए रिश्वत लेता मंडी बोर्ड के सुपरिंटैंडैंट-वन को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विशालदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए अधिकारी की पहचान जोगिंदर सिंह (52) निवासी सैक्टर-39 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। उसका आफिस किसान भवन में है। विजीलैंस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके पिता के नाम पर खरड़ में मंडी बोर्ड से बूथ अलाट हुआ था। जिसे उसने मौजूदा समय में अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना था। इसकी एवज में उक्त अधिकारी 1 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा था। जिस कारण पीड़ित ने विजीलैंस को गुहार लगाई।  पुलिस ने उसे 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।  

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!