Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Oct, 2023 09:21 PM
पुलिस ने माइसरखाना मेले में एक युवक की हत्या करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि चार की गिरफ्तार अभी बाकी है।
बठिंडा (विजय): पुलिस ने माइसरखाना मेले में एक युवक की हत्या करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि चार की गिरफ्तार अभी बाकी है। जानकारी अनुसार गत दिन 20 अक्तूबर को रात समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मेले में माथा टेकने पहुंचे मनदीप सिंह उर्फ निक्का निवासी माइसरखाना की हत्या कर दी थी जबकि उसके साथी रणजीत सिंह पुत्र भोला राम निवासी फतेआबाद हरियाणा को भी जख्मी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद थाना कोटफत्ता पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एस.पी. अजय गांधी व डी.एस.पी. हीना गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते आरोपी जगदीप सिंह उर्फ दीप निवासी भुच्चो मंडी, मोहित कुमार निवासी भुच्चो, संदीप सिंह उर्फ ढिल्लों निवासी सिविया, आकाश उर्फ कालू निवासी वर्मा बस्ती, सुखविन्द्र सिंह उर्फ तोती निवासी भुच्चो मंडी, प्रदीप कुमार उर्फ बाली निवासी वर्मा बस्ती को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी रुपिन्द्र सिंह निवासी भुच्चो मंडी, शैंकी दीपक निवासी माइसरखाना व देशप्रेम की गिरफ्तार अभी बाकी है। अधिकारियों न बताया कि कुछ दिन पहले मृतक मनदीप सिंह की आरोपी जगदीप सिंह के साथ तकरारबाजी हुई थी जिसकी रंजिश के चलते उक्त युवकों ने उसकी हत्या कर दी।