Edited By Vaneet,Updated: 15 May, 2019 04:58 PM
फरीदकोट के बरगाड़ी में रैली करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लुधियाना के दाखा में चुनावी जनसभा को ... रैली को संबोधित करते हुए राहुल
लुुधियाना: फरीदकोट के बरगाड़ी में रैली करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लुधियाना के दाखा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पी.एम. नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने राफेल, नोटबंदी, जी.एस.टी के मुद्दे उठाए। राहुल ने इस रैली में भी अपना चौकीदार वाला नारा लगवाया। उन्होंने एक बार फिर पी.एम. मोदी को बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि पी.एम मोदी ने हिंदुस्तान की शक्ति अर्थ व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। उसे हम ठीक करेंगे। देश का मालिक प्रधानमंत्री नहीं होता। देश का मालिक तो यहां के किसान तथा यहां के लोग हैं।
राहुल गांधी ने एक बार फिर 1984 के सिख विरोधी दंगे पर सैम पित्रोदा के बयान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा ने 1984 के दंगे को लेकर जो कुछ कहा उसकी मैं फिर निंदा करता हूं। यह बेहद शर्मनाक है। यह बात मैंने सैम पित्रोदा को भी कही। राहुल गांधी ने कहा, हम गरीबों को सीधे बैंक अकाउंट मैं पैसे देना चाहते हैं।हम लोगों के खाते में साल के 72 हजार रुपए डालेंगे जिससे लोग माल खरीदना शुरू करेंगे। माल बिकेगा तो फैक्टरियां चालू होंगी तथा युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे भारत की अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने फरीदकोट मेें कांग्रेस के उम्मीदवार मुहम्मद सदीक के हक में चुनावी रैली की। बरगाड़ी में राहुल गांधी ने बरगाड़ी बेअदबी कांड और बहिबल कला गोलीकांड पर चर्चा की।