लुधियानाः व्यक्ति की हत्या कर लाश फेंकी ऑटो टी-स्टाल में, सिर व चेहरे पर किए थे वार

Edited By Mohit,Updated: 21 Oct, 2020 09:13 PM

person murder case

लुधियाना के भीड़-भाड़ वाले इलाके आर.के. रोड पर बने हुए शिव मंदिर के नजदीक.............

लुधियाना (राम): लुधियाना के भीड़-भाड़ वाले इलाके आर.के. रोड पर बने हुए शिव मंदिर के नजदीक एक ऑटो टी-स्टाल में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से डर का माहौल है।

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना इंचार्ज सिमरनजीत कौर ने बताया कि 20 अक्तूबर की सुबह राज कुमार निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, इंडस्ट्रीयल एरिया-ए ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर लाश पड़ी होने के बारे सूचित किया था जिसके बाद वह अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे वहां देखा कि शिव मन्दिर के नजदीक एक ऑटो में बने हुए टी-स्टाल के अंदर एक अधेड़ की लाश पड़ी हुई थी जिसके सिर व चेहरे पर वार किए हुए थे और चेहरे की पहचान मुश्किल से हो रही थी। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही राज कुमार के बयानों पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके आपपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खगाली जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!