Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 07:35 AM
बस्ती बावा खेल कपूरथला रोड पर पड़ते पैट्रोल पम्प के आगे डिवाइडर को तोड़कर रास्ता बना रही नगर निगम की डिच मशीनों के आगे कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बैठ जाने के चलते निगम टीम को काम रोकना पड़ा।
जालंधर(खुराना) : बस्ती बावा खेल कपूरथला रोड पर पड़ते पैट्रोल पम्प के आगे डिवाइडर को तोड़कर रास्ता बना रही नगर निगम की डिच मशीनों के आगे कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बैठ जाने के चलते निगम टीम को काम रोकना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती बावा खेल स्थित स्टेट बैंक की ब्रांच के सामने पड़ते पैट्रोल पम्प मूनलाइट फिङ्क्षलग स्टेशन के ठीक सामने निगम ने डिवाइडर को तोड़कर 40 फुट का रास्ता बनाना था, जिस हेतु कुछ दिन पहले भी निगम ने कार्रवाई शुरू की थी परन्तु उसे रोक दिया गया था।
भारी पुलिस फोर्स के साथ निगम की डिच मशीनें डिवाइडर तोडऩे पहुंचीं परन्तु बस्ती बावा खेल के चंद लोगों ने विरोध करके काम रुकवा दिया। गौरतलब है कि इस कार्य हेतु मूनलाइट फिलिंग स्टेशन वालों ने निगम से अनुमति ले रखी है। फिलहाल सड़क के बीच डिवाइडर काफी आगे तक बना हुआ है जिस कारण वहां से वाहन रांग साइड होकर पैट्रोल पम्प पर जाते हैं, जिस कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इसी खतरे को देखते हुए निगम ने यहां डिवाइडर तोड़कर रास्ता बनाने की अनुमति दे रखी है। इस बीच दोनों पक्ष आज निगम परिसर पहुंचे और कमिश्रर से मुलाकात की। कमिश्रर डा. बसंत गर्ग ने मामले को कुछ दिन के लिए पैंडिंग कर दिया है।