AAP विधायक के भाई की तरफ से महिला डॉक्टर को धमकाने पर बाजवा का Tweet, CM मान से की ये अपील

Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2022 08:01 AM

partap singh bajwa tweet

इस मामले को लेकर अब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पंजाब डेस्कः आम आदमी पार्टी के विधायक और डी. सी.पी. रैंक के अधिकारी के विवाद के बाद देर रात सिविल अस्पताल जालंधर में विधायक के भाई पर महिला डॉक्टर को धमकाने के आरोप लगे। इस मामले को लेकर अब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PunjabKesari

बाजवा ने कहा कि 'आप' विधायक और उसके समर्थकों द्वारा डी. सी.पी. स्तर के अधिकारी की पिटाई के बाद एक अन्य आप विधायक के भाई ने महिला डॉक्टर से बदसलूकी की। विधायक का भाई महिला डॉक्टर को एम.एल.आर. काटने की धमकी देने के कारण सुर्खियों में है। वहीं बाजवा ने 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से विधायकों के ऐसे रवैये को जल्द से जल्द नियंत्रित करने की अपील की।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जालंधर के आप विधायक और डी. सी.पी.  के बीच विवाद हो गया  था और इस विवाद के बाद सिविल अस्पताल में एम. एल. आर. काटने को लेकर विधायक के भाई और महिला डॉक्टर के बीच भी कहासुनी हुई थी, जिसके चलते अस्पताल के कर्मचारियों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।  इस सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!