Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 10:28 AM
पाकिस्तान ने भारत के साथ अब बड़ी दुश्मनी निकाली है जिसके तहत भारत के साथ खाने वाली चीजों का आयात बंद कर दिया है। पाक के एेसा करने से देश भर में व्यापारियों का 100 करोड़ से भी अधिक का सामान भारत और पकिस्तान में फस गया है।
अमृतसरः पाकिस्तान ने भारत के साथ अब बड़ी दुश्मनी निकाली है जिसके तहत भारत के साथ खाने वाली चीजों का आयात बंद कर दिया है। पाक के एेसा करने से देश भर में व्यापारियों का 100 करोड़ से भी अधिक का सामान भारत और पकिस्तान में फस गया है।
जैसा कि भारत बड़े पैमाने पर पाकिस्तान में गरम मसाले , जड़ी बूटी , सर्दी के मौसम में मूंगफली और काफी अादि खाने की चीजो निर्यात करता है। अंतरराष्ट्रीय मापदंड के मुताबिक जो भी कोई खाद्य पदार्थ एक देश से दुसरे देश में जाता है उसके लिए ऐफला टोकसीन का एक टैस्ट होता है जिसमें कि खाद्य पदार्थ का टैस्ट होता है और इस माप दंड में भारत का माल पुरी दुनिया में पास होता है।
साथ ही पक्सितान में यह माल पिछले 30 साल से जा रहा था। पिछले कुछ समय में पकिस्तान ने पहले सब्जी निर्यात पर रोक लगाई जिससे किसानों को नुक्सान हुआ। इसके बाद अब खाद्य पदार्थों पर रोक लगा दी। व्यापारियों का कहना है इससे माल बड़े पैमाने पर भारत और पक्सितान के गोदाम में फस गया है।