बेरोजगारी ने 24 वर्षीय युवक को बनाया अफीम का कोरियर ब्वाय

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Oct, 2017 08:35 AM

opposition  s opportunity courier boy made 24 year old man unemployed

बेरोजगारी के चलते एक 24 वर्षीय युवक अफीम का कोरियर ब्वाय बन गया।

लुधियाना(ऋषि): बेरोजगारी के चलते एक 24 वर्षीय युवक अफीम का कोरियर ब्वाय बन गया। उसे मध्य प्रदेश से अफीम लुधियाना लेकर आने पर प्रति किलो मात्र 2,000 रुपए मिलते थे। सी.आई.ए.-1 की पुलिस ने उसे अढ़ाई लाख की कीमत की 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना शिमलापुरी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।

उपरोक्त जानकारी डी.सी.पी. क्राइम गगनअजीत सिंह, ए.डी.सी.पी. क्राइम सतनाम सिंह व ए.सी.पी. क्राइम मनिन्द्र बेदी ने दी।उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू खान (24) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है और डाबा कालोनी में किराए के कमरे में रहता है। पुलिस ने उसे सूचना के आधार पर तब गिरफ्तार किया जब वह अपने मोटरसाइकिल पर अफीम की डिलीवरी देने जा रहा था। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर गहनता से पूछताछ करेगी। 

कानपुर के तस्कर के लिए करता था काम
सी.आई.ए. प्रभारी इंस्पैक्टर जतिंद्र कुमार के अनुसार जांच में सामने आया कि सोनू खान कानपुर के एक तस्कर के लिए काम करता था। खरीदी गई अफीम के पैसे वह ही देता था। पकड़े जाने से पहले वह 2 बार अफीम लाकर उसके ठिकाने पर पहुंचा चुका है। उसे प्रत्येक  किलो अफीम की 2 हजार रुपए कमीशन के साथ 3,000 रुपए रेलगाड़ी की टिकटें व अन्य खर्चे के लिए दिए जाते थे।

50-50 ग्राम के पैकेट भी लगा बेचने
इंस्पैक्टर जतिन्द्र के अनुसार पकड़ा गया आरोपी खुद भी अफीम बेचने लग पड़ा था। मध्य प्रदेश से आने वाली अफीम के साथ अपना कुछ हिस्सा लेकर आया था और बाजार में बेचने के लिए 50-50 ग्राम के पैकेट तैयार किए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!