Edited By Updated: 05 Dec, 2016 10:21 AM
केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 1000 की करंसी बंद करने के बाद अभी तक लोगों को बैंकों में से जरूरत के अनुसार कैश नहीं मिल रहा और ए.टी.एम. बंद पड़े हैं।
फिरोजपुर(संजीव) : केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 1000 की करंसी बंद करने के बाद अभी तक लोगों को बैंकों में से जरूरत के अनुसार कैश नहीं मिल रहा और ए.टी.एम. बंद पड़े हैं। आज रविवार को छुट्ïटी वाले दिन बैंक बंद होने के कारण लोग कैश निकलवाने के लिए ए.टी.एम. तलाशते रहे। लोगों को राहत देने के लिए 20 व 50 रुपए के नए नोट जारी करने का फैसला किया है। आर.बी.आई. द्वारा लिए गए ताजा फैसले के कारण लोगों के मन शांत होने की संभावना है, लेकिन ये नोट बिना किसी देरी बाजार में लाए जाएं। अब लोगों का आर.बी.आई. से विश्वास उठ रहा है।
ज्यादातर बैंकों के ए.टी.एम. आज बंद रहे
ज्यादातर बैंकों के ए.टी.एम. आज बंद रहे और जो ए.टी.एम. खुले थे उनमें ज्यादा कैश नहीं था और जिन एक-दो ए.टी.एम. में कैश था वहां लाइनें लम्बी-लम्बी लगी हुई थीं। कैश न मिलने के कारण आज भी फिरोजपुर के लोगों में हाहाकार मची रही।
लोग डरे हुए हैं : जनिंद्र गोयल
फिरोजपुर शहर व्यापार मंडल के कैशियर जनिंद्र गोयल जुगनू ने कहा कि 20 और 50 की नई करंसी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी मगर पुरानी 20 और 50 की करंसी बंद नहीं होनी चाहिए। लोगों में इस बात का भी डर बना हुआ है कि आर.बी.आई. किसी भी समय 20 और 50 के नोट बंद कर सकती है।
कैश उपलब्ध करवाए आर.बी.आई. : सुनील विज
फिरोजपुर के मिलर और उद्योगपति सुनील विज ने कहा कि आर.बी.आई. को सभी बैंकों में तुरन्त जरूरत के अनुसार कैश उपलब्ध करवाना चाहिए और ए.टी.एम. में कैश भर कर ए.टी.एम. 24 घंटे के लिए खोल देने चाहिएं। उन्होंने कहा कि आर.बी.आई. द्वारा 20 और 50 के नोट जारी करना अच्छा फैसला है और बेशक आर.बी.आई. का कहना है कि पुराने 20 और 50 के नोट भी चलते रहेंगे। फिर भी अब लोगों को केन्द्र सरकार और आर.बी.आई. की ऐसी घोषणाओं पर विश्वास नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने नए नोट जारी करने के बाद पुराने 20 और 50 के नोट बंद कर दिए तो लोगों में हाहाकार मच जाएगी।