Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 11:43 AM
निगम की लापरवाही के कारण वार्ड-49 काक्षेत्र कटड़ा मोती राम बब्बे वाला खूह कूड़े का डम्प बनकर रह गया है। कई वार्डों का कूड़ा उक्त क्षेत्र में फैंका जा रहा है। कूड़ा जमा होने से जहां क्षेत्र में विभिन्न बीमारियां फैल गई हैं। वहीं क्षेत्र के लोगों ने...
अमृतसर(दलजीत): निगम की लापरवाही के कारण वार्ड-49 काक्षेत्र कटड़ा मोती राम बब्बे वाला खूह कूड़े का डम्प बनकर रह गया है। कई वार्डों का कूड़ा उक्त क्षेत्र में फैंका जा रहा है। कूड़ा जमा होने से जहां क्षेत्र में विभिन्न बीमारियां फैल गई हैं। वहीं क्षेत्र के लोगों ने निगम की ढिलमुल कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान कर दिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के वाइस प्रधान व समाज सेवक डा. रजनीश शर्मा ने मामले संबंधी बताया कि निगम की वार्ड नंबर-46, 47, 48 तथा 49 के घरों का कूड़ा कटड़ा मोती राम में फैंका जा रहा है। निगम द्वारा जहां डम्प बनाया गया है, उसके पास 2 स्कूल मौजूद हैं। स्कूल के विद्यार्थी जहां गंदगी की बदबू में पढने के लिए मजबूर हैं, वहीं इलाकावासी बदबू से घिरे हुए हैं। निगम द्वारा सभी वार्डों का कूड़ा खुले में फैंका जा रहा है। इससे क्षेत्र में कई भयानक बीमारियां फैल गई हैं।
उक्त क्षेत्र से ही पिछले वर्ष डेंगू का लारवा मिला था व दर्जनों लोग इसी कारण बीमार हुए थे। बरसात के दिनों में कूड़ा लोगों के घरों में चला जाता है। स्वच्छ भारत अभियान का कटड़ा मोती राम में जलूस निकल रहा है व नगर निगम कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। इस संबंध में हलका विधायक ओम प्रकाश सोनी को भी मिलने जा रहे हैं व उनके ध्यान में लाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।