Edited By swetha,Updated: 04 Jul, 2019 12:32 PM
राहुल गांधी का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना हैरानीजनक है। यह उनका निजी फैसला है।
अमृतसरः राहुल गांधी का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना हैरानीजनक है। यह उनका निजी फैसला है। उक्त शब्द अमृतसर के चमरंग रोड आग पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंची मैडम नवजोत कौर सिद्धू ने पत्रकारों से कहे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में सबका अटूट विश्वास है। वह हमेशा उनके साथ हैं। उन्होंने राहुल को अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।
इस दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू धार्मिक व्यक्ति है। आजकल वह माता वैष्णो देवी में पूजा अर्चना करने गए हैं। जब उनके पास कोई काम नहीं होता तब वह पूजा पाठ करते हैं।