Edited By Kalash,Updated: 04 Nov, 2023 12:42 PM
गांव करतापुर में कांग्रेसी समिति सदस्य के पति व देवरानी की हत्या के मामले में प्रशासन ने शुक्रवार को तब राहत की सांस ली जब पुलिस अधिकारियों द्वारा रहते आरोपियों को जल्द काबू कर लिए जाने के दिए ठोस आश्वासन पर पारिवारिक मैंबरों ने 4 दिनों के बाद दोनों...
नूरपुरबेदी : गांव करतापुर में कांग्रेसी समिति सदस्य के पति व देवरानी की हत्या के मामले में प्रशासन ने शुक्रवार को तब राहत की सांस ली जब पुलिस अधिकारियों द्वारा रहते आरोपियों को जल्द काबू कर लिए जाने के दिए ठोस आश्वासन पर पारिवारिक मैंबरों ने 4 दिनों के बाद दोनों मृतकों करम चंद और गीता देवी का अंतिम संस्कार कर दिया।
गौरतलब है कि उक्त घटना के बाद परिजनों व गांव वासियों द्वारा हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के गिरफ्तार होने तक मृतकों का संस्कार न करने का ऐलान किया गया था पर पुलिस द्वारा तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद 13 आरोपियों में से 2 दिनों में 6 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं फरार आरोपियों को रविवार तक गिरफ्तार किए जाने के दिए गए भरोसे के बाद शुक्रवार को परिवारिक सदस्यों, कांग्रेसी वर्करों और इलाके के अन्य लोगों की मौजूदगी में दोनो मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संस्कार के बाद बातचीत करते हुए मृतकों के पारिवारिक सदस्यों औक गांव वासियों ने कहा कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे कुछ और चेहरे भी हो सकते हैं। इस कारण पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द इस वारदात के पीछे छिपे अन्य चेहरों को बेनकाब कर परिवार को इंसाफ दिलाए।
उन्होंने संदेह जताया कि इस घटना के पीछे कई अन्य व्यक्ति भी हो सकते हैं जिसका जल्द से जल्द पता लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भी पता लगाया जाए कि ये हथियार अवैध रूप से कहां से आए हैं और व्यक्तियों द्वारा यह हमलावरों को मुहैया करवाए गए हैं। इस मौके पर डी.एस.पी. (डी) रूपनगर मनवीर सिंह बाजवा और डी.एस.पी. श्री आनंदपुर साहिब अजय सिंह ने परिजनों और गांववासियों को आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए पूरी तरह से लगी हुई है और आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ, रूपनगर के विधायक दिनेश चड्ढा के पिता राम प्रसाद पाली, समिति चेयरमैन प्रेम दास बजरूढ़ और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अवतार चौधरी के अलावा क्षेत्र की विभिन्न शख्सियतें और लोग मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here