पति-पत्नी की लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति की राड मारकर हत्या

Edited By Vatika,Updated: 20 Jan, 2020 09:40 AM

murder case

पति-पत्नी की लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति की पति ने राड मारकर हत्या कर दी।

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): पति-पत्नी की लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति की पति ने राड मारकर हत्या कर दी। इस संबंधी रेलवे पुलिस के एस.एच.ओ. कमलेश कुमार ने बताया कि जतिन्द्र कुमार राही बस्ती रेलवे ट्रैक के नजदीक रहता था। रात्रि 9.30 बजे के करीब उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया।

उसके साले अमन कुमार ने अपने दोस्त काका सिंह को फोन करके कहा कि मेरी बहन के साथ मेरा जीजा लड़ाई झगड़ा कर रहा है। आप उसको जाकर छुड़वा दें। उनकी लड़ाई छुड़वाने के लिए काका सिंह उनके घर चला गया। जब वह पति-पत्नी को लडऩे से हटा रहा था तो जतिन्द्र कुमार ने उस पर राड से हमला कर दिया।

जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई बीरू सिंह के बयानों के आधार पर जतिन्द्र कुमार के विरुद्ध केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद वह घर से फरार हो गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!