Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Nov, 2023 05:41 PM
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर पराली जलाने के मामलों पर लगाम कसने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किसानों पर जुर्माने लगाए गए हैं।
पटियालाः सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर पराली जलाने के मामलों पर लगाम कसने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किसानों पर जुर्माने लगाए गए हैं। यह योजना पराली जलाने के मामलों को कम करने के उद्देश्य से बनाई गई थी। धान की कटाई पूरी होने के कारण कुछ दिनों से पराली जलाने के मामलों में कमी आई है, लेकिन बता दें कि कई शहरों में वायु की गुणवत्ता (एक्यूआई) अभी भी खराब है।
पंजाब में अब तक पराली जलाने के 36,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसके चलते राज्य सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने की योजना बनाई थी। पंजाब में अब तक 9,200 से ज्यादा किसानों पर पराली जलाने के मामले में करीब 2.5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है, जिसमें से सिर्फ 21 लाख रुपए ही वसूले जा सके हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पाल ने कहा कि जुर्माने की बकाया राशि वसूलने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि जुर्माना लगाने के 30 दिन के अंदर किसानों को जुर्माना भरना होगा। पराली जलाने के मामलों को कम करने के लिए इस वर्ष 900 से अधिक किसानों के भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here