टोल प्लाजा पर विधायक की दबंगई, VIP लेन नहीं खुली तो किया यह कारनामा

Edited By Kalash,Updated: 08 Aug, 2022 02:40 PM

mla karamveer singh ghuman fight on chaulong toll plaza

दसुहा में आम आदमी पार्टी के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन की दबंगई सामने आई है

टांडा/दसुहा : दसुहा में आम आदमी पार्टी के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन की दबंगई सामने आई है। दरअसल होशियारपुर के चौलांग टोल प्लाजा पर वी.आई.पी. लेन नहीं खुली और एक मिनट इंतजार करना पड़ा तो विधायक गाड़ी से उतर गए। टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ बहस करते हुए बैरियर तक तोड़ दिए। इसके बाद करीब 10 मिनट तक सभी गाड़ियों के फ्री में निकाला गया।

यह पूरा मामला सी.सी.टी.वी. में कैद किया गया है। टोल प्लाजा कर्मचारी ने विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। वहीं विधायक का कहना है कि वहां कोई कर्मचारी वी.आई.पी. लेन खोलने के लिए नहीं था। इस लिए ऐसा किया गया।

PunjabKesari

टोल मैनेजर बोला- गाली-गलौच कर टोल बूथ पर किया कब्जा

चौलांग टोल प्लाजा के मैनेजर मुबारक अली ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मचारी हरदीप सिंह के साथ गाली-गलौच की गई। विधायक के साथ आए गनमैन और साथियों ने बूथों पर कब्जा कर फ्री गाड़ियां निकालनी शुरू कर दी थी। उन्होंने टोल के बूम बैरियर को भी तोड़ दिया। इस बारे में नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सूचना दी गई है।

टोल प्लाजा के कर्मचारी करते हैं मनमानी, वी.आई.पी. लेन खोलने वाला नहीं था : विधायक

वहीं विधायक करमवीर सिंह घुम्मन का कहना है कि टोल के कर्मचारी मनमानी करते हैं। वह वी.आई.पी. लेन नहीं खोलेंते हैं। पहले भी कई बार मेरे कर्मचारी ही उसे खोलते हैं। अगर कर्मचारी लेन नहीं खोलेंगे तो कोई भी ऐसा ही करेगा। विधायक होने के कारण मेरी चर्चा हो रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!