Edited By Tania pathak,Updated: 01 Sep, 2020 05:09 PM
लड़की के पिता ने कत्ल होने की शंका ज़ाहिर करते कहा कि हमारे पास कातिलों के पुख़्ता सबूत है...
अजीतवाल (रत्ती कोकरी): आज थाना अजीतवाल अधीन पड़ते गाँव चूहड़चक्क में एक 16 वर्षीय लड़की की लाश तालाब में तैरती मिली। लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस संबंधी लड़की के पिता सर्वण सिंह ने बताया कि उसकी लड़की अमनदीप कौर कल रात से लापता थी।
आज जब तालाब के नज़दीक व्यक्तियों ने देखा कि लाश तैर रही है तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर मोगा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंधी अजीतवाल के थाना प्रमुख जसविन्दर सिंह ने बताया कि लड़की की मौत के कारणों और कथित आरोपियों की खोज पुलिस सक्रियता के साथ कर रही है। लड़की के पिता ने कत्ल होने की शंका ज़ाहिर करते कहा कि हमारे पास कातिलों के पुख़्ता सबूत हैं।