राहुल को अध्यक्ष बनाना, कांग्रेस में राजतंत्र का प्रमाण: गिरिराज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Dec, 2017 02:36 PM

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी में राजतंत्र का निशाना करार दिया है।

लुधियानाः  केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने को राजतंत्र करार दिया है। उन्होंने जहां धारा 370 पर कानून की समीक्षा होने की बात कही है, वहीं अयोध्या को राजनीति का मुद्दा न बनाकर 2019 लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर बनाने का दावा किया है। जी.एस.टी के मुद्दे पर भी उन्होंने राज्य सरकारों पर लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

 

लुधियाना दौरे पर पहुंचे गिरिराज ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी के प्रधान बनने से उन्हें कोई आशंका नहीं थी। दरअसल कांग्रेस में आज भी राजतंत्र चल रहा है, जहां मां ने बेटे को सत्ता सौंपी है। जबकि आज के वक्त में लोगों का चुना व्यक्ति ही नेता बनता है। जैसे अंबानी, अडानी जैसी कंपनियों में उनका बेटा कल को मालिक बनेगा। हालांकि कांग्रेस चाहे कल को अपने दामाद रोबर्ट वाड्रा या फिर प्रियंका गांधी को अपना प्रधान चुन ले, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

 

धारा 370 की कानूनी समीक्षा जारी

अयोध्या में राम मंदिर और जम्मू कश्मीर में धारा 370 को लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला कानूनी समीक्षा में है, जो जल्द ही भारत में एक कानून होगा। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए राजनीति का मुद्दा नहीं है। हो सकता है कि 2019 लोकसभा चुनावों से पहले राम मंदिर बन जाए।

 

गुजरात चुनावों में पार्टी की सीटें कम आने के विषय पर गिरिराज ने कहा कि चुनाव आंकड़ों का गणित है। वहां बीते 22 साल से भाजपा सत्ता में रही है, लेकिन हिमाचल में राहुल गांधी कांग्रेस की सत्ता बरकरार नहीं रख पाए। अरुणाचल प्रदेश में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। 2019 लोकसभा चुनावों में पार्टी की नीति के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर ये चुनाव लड़ेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से देश में एन.डी.ए की सरकार बनेगी। 

 

लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के मुद्दे पर गिरिराज ने कहा कि किसी वक्त में लालू उत्तर भारत के एक लोकप्रिय नेता होते थे, लेकिन उन्हें जनता की सौंपी कुर्सी पर बैठकर गलत काम करने की यह सजा मिली है।

 

जी.एस.टी को राज्य सरकारों व हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा केन्द्र पर उनकी किश्त समय पर न देने के आरोप पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के वित्त मंत्री भी जी.एस.टी काऊंसिल के सदस्य हैं और उन्हें सब कुछ पता है, जो लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं। इसी तरह, उन्होंने उद्यमियों को भी केन्द्र सरकार का साथ देने की अपील की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!