मूर्ति विसर्जन करते समय घटा बड़ा हादसा, मचा हड़कंप
Edited By Kalash,Updated: 20 Feb, 2024 05:38 PM
दरिया ब्यास में मूर्ति विसर्जन करते समय 3 व्यक्तियों के पानी के तेज बहाव में बह जाने की दुखद घटना सामने आई है
बाबा बकाला साहिब : दरिया ब्यास में मूर्ति विसर्जन करते समय 3 व्यक्तियों के पानी के तेज बहाव में बह जाने की दुखद घटना सामने आई है। डी.एस.पी. सविंदरपाल सिंह ने बताया कि दरिया ब्यास में अलग-अलग जगह से गोताखोरों की मदद से डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश शुरू करवाई गई है। वहीं इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान ही एक और अज्ञात युवक का शव मिला है, जो काफी बुरी हालत में है।
यह भी पढ़े : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इस पार्टी के उम्मीदवार पर लगाई मोहर
पानी के कारण अज्ञात युवक का फूला हुआ है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी। ब्यास दरिया में बहे व्यक्ति जालंधर जिले से संबंधित बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने 2 युवकों के बहने की पुष्टि की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here