Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 01:51 PM
छोटे साहिबजादों के शहादत जोड़ मेले पर बिक रहा मैगजीन'' वंगार''सुर्खियों में है। इसका कारण है मैगजीन के कवर पेज पर छपी तस्वीर है। उक्त तस्वीर कश्मीर में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहदीन के पोस्टर ब्वाय बुरहान वानी की है। उसे मैगजीन में हीरो की तरह पेश...
फतेहगढ़ साहिबः छोटे साहिबजादों के शहादत जोड़ मेले पर बिक रहा मैगजीन' वंगार'सुर्खियों में है। इसका कारण है मैगजीन के कवर पेज पर छपी तस्वीर है। उक्त तस्वीर कश्मीर में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहदीन के पोस्टर ब्वाय बुरहान वानी की है। उसे मैगजीन में हीरो की तरह पेश किया गया है।
अंग्रेजी अखबार में छपी खबर मुताबिक पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित ‘शहीदी जोड़ मेले’ में एक ऐसी मैगजीन बिकती नजर आई जिसके कवर पर हिजबुल मुजाहिद्दीन के मारे जा चुके आतंकवादी बुरहान वानी की तस्वीर है। यह मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर पता लगाएगी कि क्या कोई देश विरोधी गतिविधि हुई है।
फतेहगढ़ साहिब के दौरे पर आए मुख्यमंत्री से मीडिया ने विवादित मैगजीन बारे सवाल पूछा था। उन्होंने कहा कि यदि कोई देश विरोधी गतिविधि हुई होगी तो पुलिस मामले की जांच करेगी। 42 पन्नों की इस मैगजीन में वैश्विक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आई.एस.आई.एस.) पर आलेख और मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी करार दिए गए जगतार सिंह हवारा की तस्वीर भी प्रकाशित हुई है। 25 दिसम्बर से शुरू हुआ ‘शहीदी जोड़ मेला’ 27 दिसम्बर को समाप्त होगा।