Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jun, 2017 12:11 PM
खन्ना के अमलोह रोड पर स्थित राजस्थान कालोनी से एक साल पहले भागे एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों
खन्ना(सुनील): खन्ना के अमलोह रोड पर स्थित राजस्थान कालोनी से एक साल पहले भागे एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों अमलोह रोड स्थित किसी मंदिर में माथा टेकने के लिए आए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने इनको तुरंत काबू कर लिया गया।
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों इतने दिनों से पहले बिहार व उसके बाद राजस्थान में रह रहे थे। दोनों ने विवाह भी कर लिया है। अपनी बेटी को लाल चूड़़े में देख परिजनों का खून खौल उठा। लड़की वालों के अनुसार उनकी लड़की नाबालिग है जबकि लड़के वाले दोनों को बालिग बता रहे हैं।
इस संंबंध में जांच कर रहे थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों का वीरवार को मैडीकल करवाया है, जिसके चलते डाक्टरी जांच रिपार्ट के बाद ही दोनों के उम्र की पुष्टि की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आज दोनों को माननीय अदालत में पेश किया गया एवं माननीय जज के सामने लड़की ने अपने बयान दिए हैं, जिसके मुताबिक लड़की ने लड़के के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। थानेदार अमरजीत मुताबिक मानयोग अदालत के निर्देश पर लड़के को जेल भेज दिया गया है एवं लड़की
को कोर्ट का फैसला आने तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा।