Edited By Kalash,Updated: 01 Apr, 2024 10:52 AM
थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस अपने कार्य के प्रति कितनी सर्तकता का इस्तेमाल करती है, इस बात का अंदाजा इस रेड से लगाया जा सकता है
लुधियाना (तरुण): थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस अपने कार्य के प्रति कितनी सर्तकता का इस्तेमाल करती है, इस बात का अंदाजा इस रेड से लगाया जा सकता है। 2 दिन पहले इलाका पुलिस बांगडू मोहल्ले में रेड कर अवैध शराब बरामद करती है परंतु काफी समय बीत जाने के बावजूद केस दर्ज नही किया गया। इस संबधी थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी अमृतपाल सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया परंतु उन्होंने मोबाइल पिक करना मुनासिब नही समझा।
सूत्रों के अनुसार थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस 2 दिन पहले बांगड़ू मोहल्ले स्थित एक घर पर रेड करती है। पुलिस को मौके से 2 पेटियां महंगी अवैध शराब की बरामद होती है। जबकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस रेड के दौरान एक बंद कमरे को खोलने में असफल रहती है। जिसमें भारी मात्रा में शराब एकत्रित की गई थी परंतु पुलिस सिर्फ 2 पेटी अवैध शराब के साथ थाने लौट आती है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने न तो अज्ञात के खिलाफ ओर न ही किसी को नाम सहित केस दर्ज किया है। वही फरार आरोपी पेशेवर तस्कर बताया जा रहा है, जिस पर कई केस दर्ज है।
पुलिस को पसंद आई महंगी शराब
सूत्रों के अनुसार बरामद शराब महंगी थी। एक बोतल की कीमत 2 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को महंगी शराब पसंद आ गई। जिस कारण पुलिस ने केस दर्ज करना मुनासिब नही समझा। जबकि इस संबधी थाने के मुंशी के नंबर पर कॉल किया गया तो उसका कहना था कि बांगड़ू मोहल्ले में रेड हुई है, परंतु केस दर्ज हुआ है या नही इस बारे में थाना प्रभारी के पास जानकारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here