Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Oct, 2017 10:17 AM
ज्ञानी जैल सिंह मार्कीट के नजदीक रहते प्रसिद्ध समाज सेवी डा. एच.एच. धुन्ना के बेटे के साथ करीब 5 वर्ष पहले कुकर्म के उपरांत हुए कत्ल की सुनवाई करते.............
फरीदकोट (स.ह.): ज्ञानी जैल सिंह मार्कीट के नजदीक रहते प्रसिद्ध समाज सेवी डा. एच.एच. धुन्ना के बेटे के साथ करीब 5 वर्ष पहले कुकर्म के उपरांत हुए कत्ल की सुनवाई करते हुए जिला सैशन जज की अदालत ने जुर्म साबित होने पर कोटकपूरा निवासी सतनाम सिंह को आरोपी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।
जानकारी अनुसार वर्ष 2012 में धुन्ना के नाबालिग बेटे हुसनप्रीत से लकड़ी का काम करने वाले सतनाम सिंह ने कुकर्म करने के बाद कत्ल कर शव रजबाहे में फैंक दिया था। जब काफी समय बीतने उपरांत भी हुसनप्रीत का कोई सुराग न लगा तो पुलिस को सूचित किया गया।
इस दौरान बच्चे को छोडऩे बदले 1 लाख रुपए फिरौती की मांग करने का फोन आया तो मां-बाप को कुछ शक हुआ, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। सिटी थाने की पुलिस ने जांच करते हुए सतनाम सिंह को काबू कर लिया और पूछताछ दौरान कातिल ने माना कि उसने हुसनप्रीत के साथ कुकर्म करने के बाद उसका कत्ल कर दिया था, जिस पर माननीय अदालत ने सतनाम सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।