Edited By Vatika,Updated: 25 Mar, 2024 02:12 PM
हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्रसिद्ध बाबा वडभाग सिंह के मैड़ी मेले के दौरान आज बड़ा हादसा हो गया।
पंजाब डेस्कः हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्रसिद्ध बाबा वडभाग सिंह के मैड़ी मेले के दौरान आज बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, भूस्खलन के कारण पंजाब के 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 7 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया है वहीं 4 घायलों का इलाज अंब अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मैड़ी मेले के दौरान चरण गंगा में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर भूस्खलन के कारण बड़े-बड़े पत्थर गिर गए. इसी बीच पत्थर देखकर यहां हड़कंप मच गया। इस हादसे में पंजाब के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फरीदकोट निवासी केवल सिंह बिल्ला के रूप में हुई है, जबकि दूसरे तीर्थयात्री की पहचान जालंधर निवासी बलबीर चंद के रूप में हुई है। वहीं, भूस्खलन की चपेट में आने से 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।