चंडीगढ़ PGI जाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 16 Aug, 2024 01:09 PM

kolkata rape case

जब तक इस मामले में न्याय नहीं मिलेगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

चंडीगढ़: पी.जी.आई. चंडीगढ़ में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल फिलहाल खत्म नहीं होगी। रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की है। गौरतलब है कि पी.जी.आई रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का आज 5वां दिन है। पी.जी.आई के 1500 रेजिडेंट डॉक्टर इस समय हड़ताल पर हैं, जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

डॉक्टरों की यह हड़ताल कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में की जा रही है। ये डॉक्टर कोलकाता सरकार से नाराज हैं और इस मामले में जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का आरोप है कि इस मामले को रेप और हत्या की बजाय आत्महत्या का एंगल देने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सबूत मिटाए जा रहे हैं। इस मौके पर रेजिडेंट डॉक्टरों ने ऐलान किया कि जब तक इस मामले में न्याय नहीं मिलेगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!