वैवाहिक जीवन में Sex Relations का कितना है महत्व और क्या हैं इसके फिजिकल फायदे, जानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Apr, 2025 12:45 AM

know how important se x relations are in married life

शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद पति-पत्नी के दूसरे के पूरक बन जाते हैं। लेकिन हर किसी के जीवन में कभी न कभी ये सवाल सामने आ खड़ा होता है कि क्या वैवाहिक जीवन के लिए शारीरिक संबंध जरूरी है? क्या इसके बिना रिश्ता टिक पाना मुश्किल है।

पंजाब डैस्क : शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद पति-पत्नी के दूसरे के पूरक बन जाते हैं। लेकिन हर किसी के जीवन में कभी न कभी ये सवाल सामने आ खड़ा होता है कि क्या वैवाहिक जीवन के लिए शारीरिक संबंध जरूरी है? क्या इसके बिना रिश्ता टिक पाना मुश्किल है। क्या इसके बिना दोनों का रिश्ते में दरार आ सकती हैं, इस तरह के कई सवाल हैं, जो लोगों के मनों में घर कर जाते हैं। तो आपको बता दें कि जिन कपल्स की सेक्स लाइफ हेल्दी होती है, उनका आत्मविश्वास भी अधिक होता है। शारीरिक संबंध स्थापित करना वैवाहिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है, पति पत्नी के दाम्पत्य जीवन में सेक्स का अपना अलग महत्व है। सेक्स को सुखमय शादीशुदा जीवन का आधार माना जाता है। यही कारण है कि शादी के बाद जीवन में सेक्स का महत्व  काफी बढ़ जाता है। आम तौर पर आजकल के जीवन में देखा जा सकता है कि जिस कपल के बीच सैक्स रिलेशन कमजोर होंगे, उनके रिश्ते ज्यादा देर तक नहीं टिक पाते और बात तलाक तक पहुंच जाती है। 

इसलिए यौन जीवन विवाह के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। ये वो पल होते हैं जब आपसी प्यार, विश्वास और प्यार और प्यार की भावना सबसे तीव्रता से अनुभव की जाती है। इसलिए, जोड़ों को अपने यौन जीवन पर ध्यान देना चाहिए।

दरअसल जब दो लोगों स्त्री व पुरुष के बीच रिश्ता पूरी तरह से आश्वस्त हो जाता हैं और उनके बीच भरोसा कायम हो जाता है, उसके बाद ही वे शारीरिक संबंध के लिए आगे बढ़ पाते हैं। शारीरिक संबंधों को लेकर हर किसी की अपनी सोच होती है। हमारे समाज में शादी को एक ऐसा पवित्र रिश्ता माना जाता है, जिसके बंधन में बंधने के बाद ही शारीरिक संबंधों को जायज माना जाता है।

लेकिन आजकल कुछ ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसमें लिव-इन रिलेशन‍शिप को बढ़ावा दिया जा रहा है जोकि बिल्कुल गलत है। और ऐसे रिश्ते ज्यादा देर तक टिकने में भी असफल हो रहे हैं। 

लेकिन बात करें शारीरिक संबंध की तो अक्सर देखा गया है कि जिन रिश्तों में सेक्स की कमी होती है उनमें बहुत जल्दी दरार पड़ जाती है या फिर कपल्स के बीच मन-मुटाव हो जाता है। हालांकि कई शोध में ये बात साबित हो चुकी है कि सेक्स तनाव को काफी हद तक कम करता है। ऐसे में शारीरिक संबंध तनाव कम करने के साथ ही छोटे-मोटे झगड़ों को सुलझाने में भी मददगार होता है। 

कई शोध यह साबि‍त कर चुके हैं कि हेल्दी लाइफ के लिए सेक्स काफी कारगर होता है। सेक्स के बाद जो हॉर्मोन बनते हैं, वे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इस दौरान एक मिनट में करीब पांच कैलोरीज खर्च होती हैं, जिससे यह काफी हद तक एक्सरसाइज करने जैसा फायदा देता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!