पत्नी पर बुरी नजर रखने के शक में दोस्त का कर दिया कत्ल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Feb, 2020 10:39 AM

kill friend in suspect of keeping bad eye on wife

भागने की फिराक में आरोपियों को धर दबोचा

बठिंडा(विजय): 3 दिन पहले लहरा मोहब्बत में विवाह समारोह से वापस लौट रहे एक जमींदार के बेटे का कत्ल करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। इस मामले का खुलासा आई.जी. जोन अरुण कुमार मित्तल व एस.एस.पी. बठिंडा डा. नानक सिंह ने प्रैसवार्ता के दौरान किया। आई.जी. अरुण कुमार मित्तल ने बताया कि 9 फरवरी, 2020 को रात डेढ़ बजे के करीब थाना नथाना पुलिस को सूचना मिली थी कि परविंदर सिंह वासी लहरा मोहब्बत का अज्ञात व्यक्तियों ने कत्ल कर दिया है। इसके बाद मामले में मुकद्दमा नंबर 27 थाना नथाना पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

एस.एस.पी. डा. नानक सिंह ने बताया कि आई.पी.एल. अजय गांधी, डी.एस.पी. गोपाल चंद व नथाना थाना के इंस्पैक्टर रजिंदर कुमार व एस.आई. गुरदर्शन सिंह की अगुवाई में एक टीम का गठन किया। इस टीम की तरफ से घटना की हर पहलु से जांच के बाद परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और अमृतपाल उर्फ नीटू वासी लहरा मुहब्बत को नामजद कर 12 फरवरी की सुबह 11.30 बजे बठिंडा-बरनाला रोड नजदीक बस स्टैंड लहरा मुहब्बत के पास मोटरसाइकिल पर जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरार होने की फिराक में थे। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में परमजीत सिंह ने बताया कि वह 10वीं पास है। उसने इलैक्ट्रोनिक का डिप्लोमा कर रखा है जबकि उसकी उम्र 32 साल के करीब है व शादीशुदा है।

PunjabKesari, kill friend in Suspect of keeping bad eye on wife

दूसरा आरोपी अमृतपाल उर्फ निटू 12वीं पास है व उसके पास भी 4 एकड़ जमीन है। 22 साल के उक्त व्यक्ति अभी अविवाहित है। वह कार बाजार में नौकरी कर रहा था। परविंदर सिंह का कत्ल करने के बारे में बताया कि परमजीत सिंह पम्मा को शक था कि परविंदर सिंह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। इसी रंजिश मे उसने अपने चाचा के लड़के अमृतपाल सिंह के साथ मिलकर परविंदर सिंह का उस समय बेरहमी से कत्ल कर दिया जब वह विवाह से वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था। उक्त लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर उसका कत्ल किया था। इसमें आरोपी लोगों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर जांच की जाएगी।

क्या था मामला
किसान परविंदर सिंह के घर से एक कि.मी. दूरी पर रविवार रात को एक विवाह समागम था। परविंदर सिंह उसमें शिरकत करने के बाद देर रात जब वापस घर जा रहा था कि घर से आधा कि.मी. पहले दोनों ने उसे तेजधार हथियारों से काटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक किसान के परिजन जब उसे ढूंढने रात को घर से निकले तो घर से आधा कि.मी. दूर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

2 वर्ष पहले ही हुआ था विवाह
गांव निवासी हरविंदर सिंह ने बताया कि 2 वर्ष पहले ही किसान परविंदर सिंह की शादी हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है। एक वर्ष की बच्ची को नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया है।

मृतक अपने पिता के साथ करता था खेती
किसान परविंदर सिंह के पास गांव लहरा मोहब्बत में ही सात एकड़ जमीन थी। इस पर वो अपने पिता के साथ खेती करता था। ग्रामीणों के अनुसार उक्त किसान की गांव में किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही उसे कभी किसी के साथ लड़ते हुए देखा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!