Edited By Updated: 22 Jan, 2017 05:26 PM
नाबालिग युवती का अपहरण कर ले जाने के आरोप में थाना मजीठा की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह निवासी भंगवा के विरुद्ध केस दर्ज किया है। लड़की पिता ने बताया कि उसकी लड़की सरकारी कन्या स्कूल मजीठा की छात्रा है।
अमृतसर (संजीव): नाबालिग युवती का अपहरण कर ले जाने के आरोप में थाना मजीठा की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह निवासी भंगवा के विरुद्ध केस दर्ज किया है। लड़की पिता ने बताया कि उसकी लड़की सरकारी कन्या स्कूल मजीठा की छात्रा है। उक्त आरोपी उसकी लड़की को स्कूल में आत-जाते समय परेशान करता था। गत सुबह जब वह देर रात्रि उठा तो उसने देखा कि उसकी लड़की अपने बिस्तर पर नहीं थी। उसे शंका है कि उक्त आरोपी उसकी लड़की को विवाह का झांसा देकर उसका अपहरण करके ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।