बैरीकेड पर लगाया खालिस्तान का झंडा, पुलिस ने कब्जे में लिया

Edited By Vatika,Updated: 01 Nov, 2020 02:14 PM

khalistan flag put on barricades

मलोट-फाजिल्का रोड पर गांव विर्कखेड़ा में गांव झौरड़ जाते लिंक मार्ग पर किसी ने पुलिस के बैरीकेड पर खालिस्तान का झंडा लगा दिया।

मलोट(जुनेजा) : मलोट-फाजिल्का रोड पर गांव विर्कखेड़ा में गांव झौरड़ जाते लिंक मार्ग पर किसी ने पुलिस के बैरीकेड पर खालिस्तान का झंडा लगा दिया। पुलिस ने झंडा कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं झंडे ने पुलिस व खुफिया तंत्र की कारगुजारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि लोगों का कहना है कि झंडा पिछले 3 दिनों से लगा हुआ था।जब किसी ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल की तब जाकर पुलिस को पता लगा। लोगों के अनुसार समझा जा रहा है कि बाबा बुड्ढा साहिब से लौटती संगत में से किसी ने झंडा लगा दिया हो पर इस पर खालिस्तान एस.एफ.जे. 2020 लिखा हुआ है। उधर सदर थाना प्रभारी मनप्रीत कौर ने बताया कि उच्चाधिकारी जांच कर रहे हैं, फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!