भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जोगिंद्र सिंह उगराहां ने दिया यह बड़ा बयान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Sep, 2021 06:19 PM

joginder singh ugrahan president of bharatiya kisan union gave a big statement

भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जोगिन्द्र सिंह उगराहां का 32 किसान जत्थेबंदियों से अलग बयान सामने आया है। जोगिंद्र सिंह उगराहां ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी तरफ से सिर्फ भाजपा का ही विरोध किया जाएगा।

जालंधर/सिरसा : भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जोगिन्द्र सिंह उगराहां का 32 किसान जत्थेबंदियों से अलग बयान सामने आया है। जोगिंद्र सिंह उगराहां ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी तरफ से सिर्फ भाजपा का ही विरोध किया जाएगा। अन्य किसी भी राजनीतिक पार्टी का कोई विरोध नहीं होगा। उन्होंने खुद को 32 किसान जत्थेबंदियों से अलग बताया। 

एक टी.वी. चैनल पर बातचीत करते हुए जोगिन्द्र सिंह उगराहां ने कहा कि हम स्पष्ट कर चुके हैं कि हम भाजपा के अलावा किसी अन्य को नहीं घेरना चाहते। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार पर रोक लगाने का फैसला संयुक्त किसान मोर्चों का है, हमें उस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि हमने 32 किसान जत्थेबंदियों के साथ आज तक कोई भी मीटिंग नहीं की है। उन्होंने कहा कि ये जत्थेबंदियां हमसें अलग हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपना पक्ष रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अब हमने भी अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने कहा कि हम किसी अन्य राजनीतिक पार्टी को साथ जोड़ने की बात नहीं कर रहे, हमें सिर्फ भाजपा का ही विरोध करना है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!