पियक्कड़ों के लिए अहम खबर, रात 12 बजे तक बिकेगी शराब, ऐसे निकलेंगे ठेके

Edited By Vatika,Updated: 14 Mar, 2024 11:41 AM

jalandhar liqour news

नई एक्साइज पॉलिसी को सरकार द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है, जिसके चलते अब ठेके पर्ची (ड्रा) सिस्टम के जरिए निकाले जाएंगे।

जालंधर: नई एक्साइज पॉलिसी को सरकार द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है, जिसके चलते अब ठेके पर्ची (ड्रा) सिस्टम के जरिए निकाले जाएंगे। इस संबंधी प्रक्रिया विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बनाई गई एक्साइज पॉलिसी से 10,145 करोड़ राजस्व जुटाने का लक्ष्य गया है, जोकि अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य होगा। इस बार शराब के दामों में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है, शराब की बिक्री सुबह 9 बजे से लेकर रात 12 बजे तक होगी। एक्साइज द्वारा पंजाब की 3 रेंज बनाई गई हैं, जिनमें पटियाला, फिरोजपुर व जालंधर रेंज शामिल हैं। इसी क्रम में जालंधर रेंज के 6 जिलों से विभाग ने 76 ग्रुपों के जरिए 2882.78 करोड़ रुपए कमाने का लक्ष्य रखा है।

इसी रेंज के अन्तर्गत आते जालंधर 1-2 का रिजर्व प्राइज 988.05 करोड़ रहेगा। जालंधर 1-2 के अन्तर्गत 13-13 ग्रुप रखे गए हैं। इसके मुताबिक 17 मार्च तक आवेदन किया जाएगा जबकि 22 मार्च को ड्रा निकाले जाएंगे। ठेकों के लिए आवेदन करने वालों को प्रति आवेदन के लिए 75,000 रुपए का ड्राफ्ट लगाना होगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ठेकों की ताजा अलाटमैंट ड्रा के द्वारा की जाएगी। विभाग द्वारा सिक्योरिटी की राशि भी 17 प्रतिशत से घटा कर 15 प्रतिशत की है।वित्तीय साल 2024-25 में पी.एम.एल (देसी शराब) के कोटे में पिछले साल के मुकाबले 3 प्रतिशत के साथ 8.286 करोड़ प्रूफ लीटर विस्तार हुआ है। इस पॉलिसी में ग्रुपों की संख्या कम करते हुए 15 प्रतिशत यां 35 करोड़ रखी गई है। वसूली प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। एक्साइज रेंज जालंधर-1 में आते जालंधर ईस्ट रेंज के कुल 187 ठेके होंगे। इनमें रामा मंडी के 22 ठेकों के लिए 36.18 करोड़, सोडल चौक के 17 ठेकों के लिए 28.19 करोड़, लम्मा पिंड के 17 ठेकों के लिए 38.72 करोड़, रेलवे स्टेशन के 18 ठेकों के लिए 38.15 करोड़, कपूरथला चौक के 20 ठेकों वाले ग्रुप के लिए 37.12 करोड़, बी.एम.सी. चौक 16 ठेकों वाले ग्रुप के 37.23 करोड़, गोराया के 44 ठेकों के लिए 37.44 करोड़, फिल्लौर के 33 ठेके वाले ग्रुप के लिए 38.14 करोड़ रुपए रिजर्व प्राइज रहेगा।

जालधर ईस्ट के कुल 187 ठेकों के जरिए विभाग की निधार्रित फीस 301.17 करोड़ रखी गई है। जालंधर-2 के अन्तर्गत वैस्ट-ए व वैस्ट-बी आते हैं। वैस्ट-ए के अन्तर्गत आते परागपुर के 23 ठेकों वाले ग्रुप के लिए 36.24 करोड़, पी.पी.आर व माडल टाऊन के 19-19 ठेके रहेंगे व इनका निर्धारित प्राइज क्रमश: 36.44 करोड़ व 38.59 करोड़ रहेगा। इसी तरह से वडाला चौक के 23 ठेकों के लिए 34.53 करोड़, नकोदर के 46 ठेकों के लिए 38.17 करोड़, शाहकोट के 63 ठेकों वाले ग्रुप के लिए 36.51 करोड़ जबकि नूरमहल के 58 ठेकों के लिए 38.57 करोड़ रुपए फिक्स प्राइज रहेगा। इस ग्रुप के कुल 251 ठेकों का निधार्रित रेट 259.05 करोड़ रखा गया है। इसी तरह से जालंधर-2 की वैस्ट-बी में आते अवतार नगर के 28 ठेकों वाले ग्रुप का रिजर्व प्राइज 38.23 करोड़, लैदर काम्पलैक्स के 26 ठेकों का 38.30 करोड़, रेरू चौक के 18 ठेकों का 38.40 करोड़, मकसूदां के 30 ठेकों का 40.20 करोड़, आदमपुर के 48 ठेकों का 40.25 करोड़, भोगपुर के 52 ठेकों का 40.25 करोड़ रिजर्व प्राइज रखा गया है। वैस्ट-बी के अन्तर्गत कुल 202 ठेकों के लिए निधार्रित कीमत 235.63 करोड़ रहेगी।

माडल टाऊन से महंगा होगा वैस्ट-बी का लम्मा पिंड ग्रुप
माडल 
टाऊन आमतौर पर महंगा ग्रुप होता है क्योंकि यहां पर महंगी शराब की बिक्री अधिक होती है लेकिन इस बार की पॉलिसी में जालंधर-2 के अन्तर्गत आने वाला मकसूदां ग्रुप शहर का सबसे महंगा ग्रुप रहेगा। इसके अन्तर्गत 30 ठेके रहेंगे व इनका रिजर्व प्राइज 40.20 करोड़ रुपए रखा गया है। इसी ग्रुप के शहर से बाहर आने वाले आदमपुर व भोगपुर ग्रुप का रिजर्व प्राइज इस ग्रुप से 5 लाख अधिक रहेगा। वहीं माडल टाऊन की बात की जाए तो इस ग्रुप में 19 ठेके रहेंगे व इसकी निर्धारित कीमत 38.59 लाख रुपए रखी गई है।


विभाग ने हैल्प डैस्क किए स्थापित: परमजीत सिंह
डिप्टी 
कमिश्नर एक्साइज परमजीत सिंह ने कहा कि बस अड्डे के नजदीक स्थित एक्साइज ऑफिस में हैल्प डैस्क स्थापित किए गए हैं ताकि आवेदन करने संबंधी आने वाले ठेकेदारों को किसी भी तरह की दिक्कत पेश न आए।

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!