आई.आर.टी.एस.ए. की रेडिका इकाई ने मनाया इंजीनियर डे

Edited By bharti,Updated: 17 Sep, 2018 02:53 PM

irtsa  celebrated engineer s day punjab news

इंडियन रेलवे सुपरवाइजर एसोसिएशन (आई.आर.एस.ए.) द्वारा आज रेडिका के वर्कशाप गेट के...

कपूरथला(मल्ली): इंडियन रेलवे सुपरवाइजर एसोसिएशन (आई.आर.एस.ए.) द्वारा आज रेडिका के वर्कशाप गेट के सामने इंजीनियर डे को समर्पित समारोह करवाया गया। एसोसिएशन के सदस्यों, मैंबरों व रेडिका कर्मियों ने उत्साह से हिस्सा लेते हुए भारत रत्न इंजीनियर एम. विश्वेश्वरिया को श्रद्धासुमन भेंट किए। उक्त समारोह के मौके पर रेडिका के सुपरवाइजर व रेडिका कर्मियों ने इंजी. एम. विश्वेश्रिया के जन्मदिन को इंजीनियर डे के रूप में मनाकर श्रद्धांजलि दी। उक्त समारोह के मौके पर एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान इंजी. जगतार सिंह ने कहा कि इंजी. विश्वेश्वरिया ने आधुनिक भारत के निर्माण में सराहनीय योगदान दिया है, जिनके जन्मदिन को समूह भारत में इंजीनियर डे के तौर पर मनाया जाता है

आई.आर.टी.एस.ई. के प्रधान इंजी. दर्शन लाल ने एम. विश्वेश्वरिया के जन्मदिन समारोह के मौके पर श्रद्धासुमन भेंट करते हुए कहा कि इंजी. विश्वेश्वरिया ने अपने जीवन में कड़ी मेहनत करके अकेले रेलवे का ही विकास नहीं किया, बल्कि समूह भारत का विकास किया है। उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी को इंजी. विश्वेश्वरिया के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जोनल सचिव इंजी. मयंक भटनागर ने रेडिका के सुपरवाइजरों व कर्मचारियों को समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर इंजी. राजेश जटाला, सुरजीत सिंह, अमृत चौधरी, संगठन सचिव इंजी. बलदेव राज, परमजीत सिंह, हरमिन्द्र सिंह, संजीव भारती, कमल शर्मा, जी.पी.एस. चौहान, संजीव वर्मा, राम प्रकाश, पवन कुमार, योगेश ठाकुर, संदीप, दर्शन सिंह, अनूप सिंह, प्रदीप कुमार, जे.एस. बराड़, एम.एस.एस. बराड़, रघुबीर सिंह, प्रेम कुमार, परविन्द्र सिंह, जसविन्द्र सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!