Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 12:58 PM
‘‘अनुसूचित जाति के 1 लाख नौजवानों को रोजगार प्रदान करने हेतु आगामी 5 वर्षों में पंजाब में 1000 से ऊपर लघु और मध्यम औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी।
लुधियाना (बहल): ‘‘अनुसूचित जाति के 1 लाख नौजवानों को रोजगार प्रदान करने हेतु आगामी 5 वर्षों में पंजाब में 1000 से ऊपर लघु और मध्यम औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी।
अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने और उनमें स्वाभिमान की भावना पैदा करने के उद्देश्य से केन्द्र और पंजाब सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं।’’ ये विचार अनुसूचित जाति कमीशन पंजाब के चेयरमैन राजेश बाघा ने प्रकट किए। चेयरमैन बाघा ने कहा कि कमीशन द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ मीटिंग करके पंजाब सरकार के सहयोग से राज्य में इस उद्देश्य से महाराष्ट्र-कर्नाटक समेत अन्य राज्यों की तर्ज पर शीघ्र ही ठोस स्कीम तैयार की जाएगी।
सैमीनार के दौरान एम.एस.एम.ई. पंजाब के डायरैक्टर मेजर सिंह ने मंत्रालय की स्कीमों बारे जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर फोरम फार एस.सी./एस.टी. लेजिस्लेचर्ज एंड पार्लीमैंटरियन नई दिल्ली के इन्द्र इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह, सुधीर कुमार, डी.डी. महेश्वरी, शम्भू कपूर और रिटायर्ड आई.एस.एस. रमेश चन्द्र ने भी विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला।