आई.जी. गुरिंद्र ढिल्लों को फिरोजपुर रेंज से हटाया

Edited By swetha,Updated: 19 Aug, 2018 09:53 AM

ig gurinder dhillon transfer

फिरोजपुर रेंज के आई.जी. गुरिंद्र सिंह ढिल्लों पर पंजाब सरकार की गाज गिरी है। इनका वहां से तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब आई.जी. ह्यूमन राइट मुखविंद्र्र सिंह छीना को फिरोजपुर रेंज में तैनात किया गया है। ढिल्लों को अब आई.जी. ह्यूमन राइट लगाया गया...

चंडीगढ़ (भुल्लर) : फिरोजपुर रेंज के आई.जी. गुरिंद्र सिंह ढिल्लों पर पंजाब सरकार की गाज गिरी है। इनका वहां से तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब आई.जी. ह्यूमन राइट मुखविंद्र्र सिंह छीना को फिरोजपुर रेंज में तैनात किया गया है। ढिल्लों को अब आई.जी. ह्यूमन राइट लगाया गया है। 

ढिल्लों के खिलाफ राज्य सरकार ने यह कार्रवाई उनकी रिहायश पटियाला व कार्यालय फिरोजपुर में गत दिवस सी.बी.आई. चंडीगढ़ द्वारा की गई रेड के मद्देनजर की है। सी.बी.आई. ने पूर्व एस.एस.पी. शिव शर्मा की शिकायत पर रिश्वत के मामले में ढिल्लों के एक कथित बिचौलिए को काबू करने के बाद उनकी रिहायश व कार्यालय पर छापेमारी की थी। इसका मुख्यमंत्री ने गंभीर नोटिस लिया था और उनके निर्देश के बाद ही आज राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) निर्मलजीत सिंह कलसी ने ढिल्लों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया।

पूर्व एस.एस.पी. शिव शर्मा ने सी.बी.आई. को दी शिकायत में कहा था कि आई.जी. ढिल्लों उनके खिलाफ दर्ज एक मामले को खत्म करने के लिए 22 लाख रुपए रिश्वत मांग रहे हैं। इसके बाद सी.बी.आई. ने उनके एक कथित बिचौलिए को ट्रैप लगा कर शिव शर्मा से रिश्वत लेने के आरोप में 5 लाख रुपए समेत गिरफ्तार किया था। दूसरी तरफ आई.जी. ढिल्लों इसे शिव शर्मा की साजिश बता रहे हैं, परंतु अब सी.बी.आई. द्वारा पकड़ा गया व्यक्ति अदालत द्वारा पुलिस रिमांड पर भेजा जा चुका है जिसके बाद अब असलियत सामने आएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!