Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Sep, 2017 07:43 PM
एक लड़की को विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रूपए की ठग्गी मारने पर....
संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): एक लड़की को विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रूपए की ठग्गी मारने पर एक औरत समेत चार व्यक्तियों विरूद्ध थाना सिटी अहमदगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी देते हुए डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि मुदई हरजिंदर कौर पत्नी कुलदीप सिंह वासी गांव अहमदगढ़ छन्ना ने एक दर्खास्त एसएसपी संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू को दी थी कि आरोपी योगेश कुमार पुत्र मदन गोपाल, रत्न कुमार पुत्र मदन गोपाल वासी वार्ड नं- 12 नजदीक गांधी सकूल अहमदगढ़, धर्मपाल पुत्र बलदेव क्रिशन और सरोश रानी पत्नी धर्मपाल वासी फ्लैट नं-2 (बीआरके) नजदीक लंदन स्कूल साहनेवाल ने मेरी लड़की गुरजीत कौर को कनाड़ा भेजने के नाम पर 22 लाख रूपए की ठग्गी मारी है। पुलिस ने पड़ताल करने उपरंत आरोपियों विरूद्ध धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके अगली कानूनी कारवाई शुरू कर दी है।