प्रेमी संग मिलकर किया पति का कत्ल, लाश को बहाया नहर में

Edited By Mohit,Updated: 05 Aug, 2019 06:24 PM

husband murdered together with lover

पुलिस थाना मक्खू में पड़ते गांव वरियां में नैशनल हाईवे 54, जीरा रोड के रहने वाले सरवन सिंह (50 वर्षीय) का कत्ल उसकी पत्नी द्वारा करवा देने का मामला सामने आया है।

मक्खू (वाही): पुलिस थाना मक्खू में पड़ते गांव वरियां में नैशनल हाईवे 54, जीरा रोड के रहने वाले सरवन सिंह (50 वर्षीय) का कत्ल उसकी पत्नी द्वारा करवा देने का मामला सामने आया है। मृतक सरवन सिंह की बेटी कोमलप्रीत कौर ने 30 जुलाई को पुलिस थाना मक्खू में दी दर्खास्त उपरांत 'पंजाब केसरी' आफिस मक्खू में लिखित जानकारी देते हुए कहा था कि उसकी मां का चरित्र अच्छा नहीं है। लड़की ने बताया कि उसका पिता 29 जुलाई सुबह से लापता है और मोबाइल भी बंद आ रहा है। उसको पूरा शक है कि उसकी मां का उसके पिता के लापता होने में हाथ है। 

'पंजाब केसरी' द्वारा डाली गई खबर के बाद थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने बलजीत कौर को काबू करके जब उसकी पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने 28 जुलाई की रात को अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की योजना बनाई। उन्होंने रात के वक्त उसका गला घोटकर कत्ल कर दिया और लाश लेकर चले गए। बलजीत कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों राजिंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह और सुखविंदर सिंह पुत्र बख्शीश सिंह को काबू कर लिया है।

काबू किए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मृतक सरवन सिंह की लाश को सरहंद फीडर नहर में फेंक दिया, जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश की जांच करनी शुरु कर दी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!