Edited By Kamini,Updated: 14 Nov, 2023 03:50 PM
पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले पति-पत्नी व 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मोगा : जिले में नकली गहने बेचकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले पति-पत्नी व 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पति संजीव कुमार उर्फ संजय पुत्र बाबू लाल व पत्नी पारो निवासी राजस्थान हाल निवासी आबाद बाघा पुराना के रूप में हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित मोहन लाल गोयल ने बताया कि वह बाघा पुराना में किराना का काम करता है। उक्त दोनों पति-पत्नी उसकी दुकान से राशन लेने आते थे। इसी दोनों पति-पत्नी ने बताया कि वह सोना-चांदी बेचने का काम करते हैं। उन्होंने विश्वास जीतने के पहले 20 ग्राम चांदी दी से सुनियार से चैक करवाने पर सही पाई गई। इसके बाद उन्होंने 20 लाख के सओने के गहने बेच दिए। पहले तो उन दोनों को 10 लाख नकद दिए गए बाकी के 10 लाख 2 दिन बात देने की बात कही।
इन गहनों को जब सुनियार को दिखाया तो सभी नकली थे। इस बारे में आरोपी संजीन को फोन किया तो उसने बाकी के 10 लाख रुपए मांग और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बाकी के 10 लाख रुपए भी दे दिए। थाना बाघा पुराना की पुलिस को इस संबंधी सूचना दी गई जिसके पुलिस ने पति-पत्नी व 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here