Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 01:41 PM
अक्सर विवादों में रहने वाली पंजाब पुलिस के जवान का एक अौर कारनामा सामने आया है।
होशियारपुर (समीर): अक्सर विवादों में रहने वाली पंजाब पुलिस के जवान का एक अौर कारनामा सामने आया है। ताजा मामला होशियारपुर के माडल टाऊन का है, जहां ए. एस. आई. रवीन्द्र सिंह, किरपाल सिंह नामक युवक को पीटते हुए थाने ले जाकर उसे बंद कर दिया। पीडि़त के परिजनों ने बताया कि ए.एस. आई. ने उनके बेटे को इतनी बुरी तरह पीटा कि उस के शरीर पर लाशें पड़ गई।
किरपाल सिंह जिला भाजपा प्रधान रॊमन घई का चालक है जब उन्हें इस बारे खबर मिली तो उन्होंने अपने वर्करों के साथ जा कर थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया जिस के बाद किरपाल सिंह को छोड़ दिया गया।
घई ने बताया कि इस अफसर खिलाफ पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। उन्हें इस अफसर को सस्पैंड करने की मांग की है। दूसरी तरफ थाने में हंगामा होता देख ए.एस. आई. वहा से फरार हो गया और पुलिस ने भी मीडिया सामने इस घटना बारे कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।