भाजपा नेता सुनील सिंगला को हाईकमान ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, संभालेंगे यह पद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jan, 2024 07:58 PM

highcommand handed over important responsibility to sunil singla

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा आज विभिन्न सैलों के कन्वीनर तथा को कन्वीनर की सूची जारी की गई, जिसमें बठिंडा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य व मीडिया इंचार्ज सुनील सिंगला को प्रदेश मीडिया मैनेजमेंट का को-कन्वीनर नियुक्त किया...

बठिंडा : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा आज विभिन्न सैलों के कन्वीनर तथा को कन्वीनर की सूची जारी की गई, जिसमें बठिंडा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य व मीडिया इंचार्ज सुनील सिंगला को प्रदेश मीडिया मैनेजमेंट का को-कन्वीनर नियुक्त किया गया। 

उल्लेखनीय है कि सुनील सिंगला को मीडिया का काफी अनुभव है तथा प्रदेश भाजपा भी उन्हें किसी अच्छे पद पर नियुक्त करना चाहती थी, जिसके चलते सुनील सिंगला को प्रदेश में अहम भूमिका दी गई है। एक तरफ सुनील सिंगला की नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा तथा बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। वहीं सुनील सिंगला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्ढा व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासलु का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे तन-मन से निभाएंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!