चंडीगढ़ में गर्मी ने तोड़ा पिछले 9 सालों का रिकॉर्ड, जानें कितना दर्ज किया गया Temperature

Edited By Vatika,Updated: 09 Jul, 2021 01:10 PM

heat breaks the record of last 9 years in chandigarh

जुलाई महीने में वीरवार शहर का सबसे गर्म दिन रहा।

चंडीगढ़(पाल) : जुलाई महीने में वीरवार शहर का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सैल्सियस रहा, जोकि इस महीने 9 साल में पहली बार दर्ज हुआ है। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकार्ड हुआ था। जोकि नार्मल से 6 डिग्री ज्यादा है। साल 2012 में 42.5 डिग्री अधिकतम तापमान जुलाई के महीने में रिकार्ड हुआ था, उसके बाद यह पहले मौका है जब इतना अधिक तापमान रिकार्ड हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान नार्मल से 6 डिग्री ज्यादा 30.6 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह इस महीने का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। वहीं ह्यूमिडिटी इस महीने की सबसे ज्यादा 72 प्रतिशत तक रही। चंडीगढ़ मौसम विभाग के केंद्र के डायरैक्टर ए.के. सिंह कहते हैं कि शनिवार से पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में मानसून एक्टिव होगा। 11 से 13 जुलाई तक बारिश के अच्छे आसार बने हुए हैं।

शनिवार से पारा होगा कम
डायरैक्टर ने बताया कि पिछले दो दिन से पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी के साथ ही लू चल रही है। शक्रवार को तूफान के भी आसार बने हुए हैं लेकिन पारा अभी ऐसा रहेगा। शनिवार से तापमान कम होना शुरू होगा।

नार्मल रहेगा मानसून
मानसून जल्द आने के साथ ही कहा जा रहा था कि इस बार मानसून ’यादा अ‘छा रहेगा लेकिन ए.के. सिंह के मुताबिक इस बार का मानसून नार्मल रहेगा। अभी तक जुलाई में 12.2 एम.एम. बारिश दर्ज हुई है। 

साल    अधिकतम तापमान
2021    40.5 डिग्री (अभी         तक 8 जुलाई)  
2020    39.1 डिग्री  
2019    40.2 डिग्री  
2018    36.9 डिग्री  
2017    37.5 डिग्री  
2016    38.4 डिग्री  
2015    38.5 डिग्री
2014    39.0 डिग्री
2013    36.6 डिग्री 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!