Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Oct, 2017 04:24 PM
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत की गूंज दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में भी गूंजेगी। यह भाजपा-अकाली गठजोड़ के मुंह पर मतदाताओं ने करारा थप्पड़ मारा है।
गुरदासपुर (दीपक): गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत की गूंज दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में भी गूंजेगी। यह भाजपा-अकाली गठजोड़ के मुंह पर मतदाताओं ने करारा थप्पड़ मारा है।
कांग्रेस को दीवाली गिफ्ट मिलाःसिद्धू
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने उपचुनाव में सुनील जाखड़ की शानदार जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही। जाखड़ ने भाजपा के स्वर्ण सिंह सलारिया को 193219 से अधिक मतों से करारी मात दी है। सिद्धू ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते कहा कि यह कांग्रेस को दीवाली गिफ्ट मिला है। सिद्धू ने कहा, ‘‘हम लोगों ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लाल रिबन में पैक करके दिवाली का उपहार भेंट किया है क्योंकि यह आगे की राह तय करेगा...।’’ सिद्धू ने कहा, ‘‘यह ‘जीजा-साले’ (शिअद प्रमुख सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया) के चेहरे पर बड़ा तमाचा है।
आम जनता ने बलात्कारियों को उनकी जगह दिखाईः रंधावा
वहीं कांग्रेसी नेता सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने भी अकाली -भाजपा गठबंधन पर हमला बोलते कहा कि आम जनता ने बलात्कारियों और भ्रष्टाचारियों को उनकी जगह दिखा दी है।