Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 12:31 PM
रविवार को खन्ना में गैंगस्टर रुपिन्दर गांधी के भाई मनविन्दर मिन्दी के कत्ल की जिम्मेदारी लेने के बाद गैंगस्टर गुरजोत गर्चा ने अपने राजनीतिक संबंधों को जगजाहिर किया है।
खन्नाः रविवार को खन्ना में गैंगस्टर रुपिन्दर गांधी के भाई मनविन्दर मिन्दी के कत्ल की जिम्मेदारी लेने के बाद गैंगस्टर गुरजोत गर्चा ने अपने राजनीतिक संबंधों को जगजाहिर किया है।
उसने अपने फेसबुक पेज पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और अकाली दल के नेता सुखबीर बादल के साथ तस्वीर सांझा की है।
गर्चा ने जो तस्वीरें पोस्ट की है,एक वर्ष से भी ज़्यादा पुरानी हैं। अमरेंद्र सिंह के साथ फोटो एक ऐसे समय की है जब कांग्रेस सत्ता में नहीं थी, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के साथ साझा की गई तस्वीर एक सैल्फी के तौर पर ली गई है।
गौरतलब है कि मिन्दी गांधी गत दिवस प्रात: करीब 7.30 बजे जब अपने भतीजे दविन्द्र सिंह के साथ अपने खेतों में फसलों को स्प्रे करने के लिए गया था तो उसकी मोटर पर 2 अज्ञात नौजवान हमलावरों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस दौरान उक्त हमलावर मिन्दी गांधी का बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए थे।
कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर गुरजोत गर्चा ने ली थी। गुरजोत गर्चा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डाल इसकी जिम्मेदारी लेते हुए लिखा था कि'मैं सभी को बताना चाहता हुं कि मिन्दी के कत्ल में मेरा और मेरे भाई रिन्दा संधू का रोल है। इस में किसी अन्य का कोई हाथ नहीं है।