गैंगस्टर ‘घुद्दू’ व कांग्रेसी कौंसलर कत्ल केस की जांच ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के हवाले

Edited By Tania pathak,Updated: 22 Mar, 2021 10:58 AM

gangster  ghuddu  and congress counselor murder case

मालेरकोटला के जरग चौक के पास न्यू रानी मैरिज पैलेस में 25 नवंबर 2019 को गोलियां मार कर कत्ल किए गए...

मालेरकोटला (महबूब): मालेरकोटला के जरग चौक के पास न्यू रानी मैरिज पैलेस में 25 नवंबर 2019 को गोलियां मार कर कत्ल किए गए गैंगस्टर अब्दुल रशीद घुद्दू और इसके 2 महीने बाद 23 जनवरी 2020 को रानी पैलेस के मालिक और कांग्रेसी कौंसलर हाजी मोहम्मद अनवर के कत्ल केस की पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही जांच पर सवाल खड़े करते पंजाब मानवीय अधिकार कमीशन के डी.जी.पी. (अब सेवा मुक्त) मोहम्मद मुस्तफा की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को लिखे 20 पत्रों के बाद सरकार ने अब इस कत्ल केस की जांच ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) के हवाले कर दी है।

गैंगस्टर घुद्दू का उस समय अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया था जब वह अपने छोटे भाई मोहम्मद यासीन उर्फ बॉबी के विवाह की रिसैप्शन पार्टी में रानी पैलेस में जश्न मना रहा था। जबकि पैलेस के मालिक और कांग्रेसी काऊंसलर हाजी मोहम्मद अनवर को घुद्दू के कत्ल से करीब 2 महीने बाद लुधियाना बाईपास नजदीक अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोलियां मार दी थीं, जब वह एक जनाजे के साथ जा रहा था। एस.पी. मालेरकोटला अमनदीप सिंह बराड़ मुताबिक पुलिस ने अब तक घुद्दू कत्ल केस में 7 व्यक्तियों को काबू किया है।

सूत्रों के अनुसार इन दोनों कत्ल केसों की पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही जांच पर सवाल खड़े करते पंजाब पुुलिस के डी.जी.पी. (मानवीय अधिकार) 
जनाब मोहम्मद मुस्तफा ने 29 दिसंबर 2020 को पंजाब के मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव सी.एम. पंजाब को एक पत्र लिख कर इन कत्ल केसों की जांच सही ढंग के साथ करने के लिए कहा था। 

करीब एक महीने बाद 28 जनवरी 2021 को डी.जी.पी. मोहम्मद मुस्तफा ने सरकार को एक और पत्र लिख कर कहा था कि यदि सरकार ने इन कत्ल केसों की जांच सही हाथों में न दी तो वह पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में पटीशन दायर करके इन कत्ल केसों की जांच सी.बी.आई. के हवाले करने की मांग करेंगे।

सरकार को लिखे इन पत्रों के बारे में जब मोहम्मद मुस्तफा के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने सरकार को लिखे पत्रों की पुष्टि करते बताया कि उनके पत्रों के बाद ही इस कत्ल केसों की जांच ओकू  के हवाले की गई है। प्राप्त जानकारी मुताबिक आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने 2 दिन पहले मालेरकोटला का दौरा करके इन कत्ल केसों की जांच के लिए जरूरी तथ्य हासिल किए। इन कत्ल केसों की ओकू की तरफ से शुरू की जांच के बाद कई नई परतें खुलने की संभावना है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!