लुधियाना फिर शर्मसार,युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Edited By swetha,Updated: 04 Oct, 2018 01:08 PM

gangrape in ludhiana

थाना महेरबान अधीन पड़ते गांव बाजड़ा में एक महिला के साथ 3 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को 28 वर्षीय युवती ने दी शिकायत...

लुधियाना (अनिल): थाना महेरबान अधीन पड़ते गांव बाजड़ा में एक महिला के साथ 3 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को 28 वर्षीय युवती ने दी शिकायत में बताया कि 1 अक्तूबर की रात को करीब 8 बजे वह बस स्टैंड लुधियाना से आटो में घर लौट रही थी। उसमें 3 लड़के भी बैठे हुए थे। उन्होंने उसे कुछ सूंघा दिया। वह उसे बेहोशी की हालत में खाली प्लाट में ले गए।

 

होश आने पर उन तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसके पर्स में से सोने के टॉपस, मोबाइल  और नकदी लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने इस संबंधी जानकारी देते बताया कि युवती की शिकायत पर गुरिन्दर सिंह, शमशेर सिंह और बॉबी के खिलाफ दुष्कर्म और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पीडित महिला का मैडीकल कराया जा रहा है।  थाना प्रभारी दविन्दर शर्मा ने बताया कि  पुलिस  ने मुख्य आरोपी गुरिन्दर सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है। उसके बाकी साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!