घर में अकेली सो रही विवाहिता से गैंगरेप, बनाया Video

Edited By Vatika,Updated: 02 Jun, 2020 04:23 PM

gangrape in hoshiarpur

थाना सदर के अधीन आते एक गांव में घर में अकेली सो रही विवाहिता के साथ उसके गांव के ही 2 आरोपियों ने मिलकर जबरदस्ती

होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना सदर के अधीन आते एक गांव में घर में अकेली सो रही विवाहिता के साथ उसके गांव के ही 2 आरोपियों ने मिलकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर सदर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा को आज गिरफ्तार किया वहीं उसका साथी काकी अभी तक गांव से  फरार चल रहा है।

थाना सदर पुलिस के समक्ष दिए बयान में 30 वर्षीया पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय वह घर में सोई हुई थी। इसी दौरान दीवार फांद कर उसके गांव के ही रहने वाले सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा व उसके साथ काकी उसके पास आया व उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान काकी ने उसका वीडियो भी बना लिया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि ब्लैकमेल करके उसके साथ सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा व बाद में काकी ने भी दुष्कर्म किया।

जब इस संबंध में थाना सदर के एस.एच.ओ.इंस्पैक्टर तलविन्दर सिंह से पूछा तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच पीडि़ता को मैडीकल के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस पीडि़ता के बयान पर दोनों ही आरोपियों सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा व काकी के खिलाफ धारा 376 डी के साथ धारा 451 के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू  कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!